Sunday, December 5, 2010

ग्रीन ढोकला


चाहिए: मल्टीग्रेन आटा (बाजार में उपलब्ध है)- डेढ़ प्याला, पालक (बारीक कटा) - 1 प्याला, हरा धनिया (बारीक कटा) - चौथाई प्याला, हरी मेथी(बारीक कटी) - चौथाई प्याला, नमक- स्वादानुसार, अदरक,हरीमिर्च पेस्ट- 2 बड़े चम्मच, सोडा-बाई-कार्ब- चौथाई छोटा चम्मच, दही- आधा बड़ा चम्मच, ताजी मोटी कुटी हुई कालीमिर्च- चौथाई छोटा चम्मच, चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच, तेल- 1 बड़ा चम्मच।


तड़का (ऎच्छिक):

तेल- 1 बड़ा चम्मच, राई- 1 छोटा चम्मच, करी पत्ते- 8-10, हरीमिर्च (लंबी कटी)- 2-3



यूं बनाएं:

आटे में चिली फ्लेक्स के अलावा सारी सामग्री मिलाकर आधा घंटा ढककर रखें। फिर एक चिकने किए हुए बर्तन में डालें। पहले से तैयार स्टीमर में 10-12 मिनट भाप में पकाएं। सलाई डालकर देखें, वरना 4-5 मिनट और भाप दें। थोड़ा ठंडा होने पर टुकड़ों में काटें और तड़का डालें।

No comments:

Post a Comment