Monday, May 6, 2013

Lassi


Recipe :
1 cup cold milk, 2-3 cups yogurt, 1/2 cup ice cubes, 3 tablespoons sugar,  2 tablespoons fresh cream (Plus more for topping),  pinch of salt.  Mix everything in a blender or a smoothie maker and blend till frothy.  Pour in a tall glass with a dollop of cream on top and garnish with mint or parsley. 

mango lassi

ngredients for 4 persons:
1 cup yogurt
1/3 to 1/2 cup water (depending on how thick you like it)
1/2 cup mango pulp (better if you find the Alphonso quality – you should easily find this tinned at your local Indian store)
3 or 4 tbsp sugar
½ tsp either cardamom powder or grated nutmeg
Slivered almonds to decorate
method . Put the yogurt, water, mango pulp, sugar and either cardamom powder or grated nutmeg in a mixer and mix for 1 or 2 minutes, until all the ingredients are well combined.
 Pour in 4 glasses and decorate with some slivered almonds.  Drink cold (you can also add ice cubes to it).

Wednesday, February 13, 2013

आलू-राजमा का सलाद

कैप्शन जोड़ें

विधि :
एक पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें बारीक कटी प्याज और हरी मर्च डालकर फ्राई करें।
अब इसमें उबले हुए आलू, राजमा, नमक, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस डालकर 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाये। बारीक कटे हरे धनिये से सजाकर सर्व करें।
सामग्री :
4 आलू (उबले हुए), 2 कप राजमा (उबला हुआ), 2 प्याज, 1 हरी मिर्च, 1 टी स्पून तेल, 1/2 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, 1 नींबू का रस, 2 टे.स्पून हरा धनिया।
कितने लोगों के लिए : 4

पंजाबी राजमा

कैप्शन जोड़ें

विधि :
1. सबसे पहले राजमा को धोकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें। उसके बाद राजमा को थोड़ा सा नमक डालकर प्रेशर कुकर में उबाल लें।
2. प्याज, अदरक, लहसुन, टमाटर और लौंग को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
3. एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह भूनें। जब मसाला भुन जाए तब दही और बचे हुए मसाले डाल कर मिलाएं।
4. अब उबले हुए राजमा डाल कर ढक्कन लगाएं और दोबारा एक सीटी आने तक पकाएं।
5. ढक्कन खोलकर थोड़ी देर हल्की आंच पर रखें। अब उसमें इमली का पानी डाल कर चलाएं। थोड़ा गाढ़ा होने पर बारीक कटे हरे धनिये से सजा कर गरमागरम सर्व करें।
सामग्री :
250 ग्राम राजमा, 2 बड़े प्याज, 3 बड़े टमाटर, 5-6 कली लहसुन, 2-3 लौंग, 1 इंच टुकड़ा अदरक, स्वादानुसार नमक व काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, 2 टेबल स्पून दही, 2 चम्मच इमली का पानी, सजाने के लिए कटी हुई हरी धनिया।
कितने लोगों के लिए : 5

Wednesday, June 29, 2011

डेट बनाना शेक

विधि :




गर्म दूध में खजूर को पन्द्रह मिनट तक भीगने दें, बीच में से गुठली निकाल लें। फिर ब्लेंडर में दूध, चीनी, केले और भीगी हुई खजूर डाल दें।



बर्फ डालकर अच्छी तरह मिक्स करें, ठंडा डेट बनाना शेक सर्व करें।





सामग्री :



1/4 कप खजूर, आधा केला, 1 कप दूध, 4 से 5 आइस क्यूब।



कितने लोगों के लिए : 1





विधि :दूध, केले, आइसक्रीम और चीनी को ब्लैंडर में डालकर फेंट लें।




सर्रि्वग के लिए:



एक गिलास में बनाना शेक डालकर ऊपर से स्कूप से आइसक्रीम डाल दें, उसके ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट रखकर तुरन्त सर्व करें।





सामग्री :



1-1/2 गिलास ठंडा दूध, 1 केला, 3 स्कूप फ्रेंच वेनिला आइसक्रीम, 5-6 काजू, 5-6 बादाम, 2 टे.स्पून चीनी।



कितने लोगों के लिए : 4



Tuesday, June 21, 2011

बनाएं सेहतमंद और टेस्टी सलाद

फिट रहे इंडिया में आज जानिए सेहतमंद और स्वादिष्ट सलाद बनाने के तरीकों के बारे में जिससे कम कैलोरी में अधिक स्वाद पाया जा सकता है।


http://www.ndtv.com/video/player/fit-rahe-india/video-story/190806





Read more at: http://www.ndtv.com/video/player/fit-rahe-india/video-story/190806?cp

samosa

shuchi ki rasoi

Thursday, June 9, 2011

तरबूज वनीला जॉय

तरबूज का गूदा-1.5 किलोग्राम, वनीला आइसक्रीम-3 बड़े कप, कटा पिस्ता- 2 छोटे चम्मच, ग्लूकोज पाउडर -3 बड़े चम्मच, नीबू का रस- 1 बड़ा चम्मच, कुटी बर्फ - 2 कप








यूं बनाएं



तरबूज के बीज निकालकर मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर छलनी से छान लें। इसमें ग्लूकोज, नीबू का रस और कुटी बर्फ डालकर एक बार फिर मिक्सी में घुमा दें, मिश्रण को गिलासों में डालकर ऊपर से आधा कप वनीला आइसक्रीम डालें। कटा पिस्ता बुरक कर सर्व करें।



ऑरेंज कर्ड फज


ताजा दही- 400 ग्राम, संतरे का गूदा-1 कप, पिसी हुई चीनी- 200 ग्राम, पीला रंग- 5-6 बूंद, कुटी बर्फ- 2 कप, कटा पिस्ता- 2 छोटे चम्मच, गुलाबजल- 1 छोटा चम्मच




यूं बनाएं



दही, पिसी हुई चीनी, पीला रंग, गुलाबजल, कुटी बर्फ और थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें 1 कप संतरे का गूदा डालकर थोड़ा और फेटें। मिश्रण गिलासों में डालें, ऊपर से थोड़ा-थोड़ा संतरे का गूदा और कटा पिस्ता बुरक कर सर्व करें।

डेट्स डिलाइट -खजूर

खजूर- 5-7, दही-एक कप, शहद-दो बडे चम्मच, जायफल- एक चुटकी




यूं बनाएं



खजूर में पानी डालकर तीन-चार घंटे भीगने दें। नरम होने पर इसकी गुठली निकालकर इसे मिक्सी में महीन पीस लें। अब इसमें ठंडा दही, शहद और जायफल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार खजूरी स्मूदी को कटे खजूर से सजाएं और एकदम चिल्ड सर्व करे।



रॉयल रेड--टमाटर, गाजर

ताजा लाल टमाटर-3 से 4, गाजर- 1, नीबू का रस और ताजा पुदीना-2-2 छोटे चम्मच, नमक और कालीमिर्च -स्वादानुसार।




यूं बनाएं



टमाटर, गाजर और पोदीने को काट कर एक-दो घंटे के लिए फ्रीजर में रख कर खूब ठंडा होने पर इसे मिक्सी में डालकर ग्राइंड करें। अब इसमें नीबू का रस, नमक और कालीमिर्च मिलाएं तथा पुदीना पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।



Monday, May 2, 2011

मेलन - मिंट

1 किलोग्राम - तरबूज




50 ग्राम - पोदीना पत्ते



1/2 छोटा चम्मच - काला नमक,



कालीमिर्च पिसी



और भुना पिसा जीरा



1 छोटा चम्मच - जलजीरा पाउडर



1 बड़ा चम्मच - चीनी



1/2 नींबू का रस







यूं बनाएं



तरबूज के छिलके और बीज हटाकर टुकड़े काट लेें। पोदीने के पत्ते धोकर तरबूज के साथ पीसें और छान ले। चीनी, नमक, मसाले और नीबू का रस मिलाएं। आवश्यकतानुसार बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा पेय सर्व करें।।

पपैया पाइनेपल फ ीस्ट

2-2 कटोरी - पपीता और




अनन्नास के टुकडे



1 गिलास - दूध



2 बडे चम्मच - चीनी



1/4 छोटा चम्मच - इलायची पाउडर



आवश्यकतानुसार - बर्फ







यूं बनाएं



पपीता, अनन्नास के टुकडे, दूध, चीनी और इलायची पाउडर को एक साथ मिलाकर मिक्सी में पीसे और कुटी हुई बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Monday, March 28, 2011

चिली पनीर पकौड़ा

क्या चाहिए - 250 ग्राम पनीर(चौकोर टुकड़ों में कटा), 2 हरी मिर्च कटी हुई, 1/4 कप कॉर्न फ्लोर, नमक स्वादानुसार, एक टीस्पून अदरक पेस्ट, तेल तलने के लिए, 1/2 कप दूध।


कैसे बनाएं - सबसे पहले दूध और कॉर्न फ्लोर को मिलाकर गाढ़ा मिक्सचर बनाएं। इसमें अदरक, मिर्च और नमक डालें। पनीर के चौकोर टुकड़ों को दूध और कॉर्नफ्लोर के मिश्रण में डिप करें। कड़ाही में तेल गर्म करें और डिप किए हुए पनीर के टुकड़ों को डीप फ्राई करें। गर्म-गर्म पकौडे़ चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

केसर भात

सामग्री : एक कप बासमती चावल, 1/4 टी स्पून केसर, एक तेजपत्ता, दो इंच दालचीनी का टुकड़ा, 4 छोटी इलायची, पनीर के 15-20 छोटे पीस, 1/3 कप किशमिश, 10 काजू, गर्म दूघ, दो चम्मच घी, नमक स्वादानुसार।


तैयारी : चावल पानी में आघे घंटे भिगोकर रखें। केसर को गर्म दूघ में गहरा ऑरेंज-यलो कलर आने तक डालकर रखें। विघि : फ्राई पेन में सुनहरे होने तक काजू फ्राई करें और उसे निकालकर अलग रख दें। पनीर के टुकड़ों को सुनहरा होने तक तलें। कुकर में घी डालकर तेजपत्ता, दालचीनी और इलायची का तड़का दें। अब इसमें चावल मिलाएं और नमक डालें। इसके बाद गर्म पानी मिलाएं और उबाल आने पर उसमें किशमिश डाल दें। आंच कम कर कुकर को थोड़ा खुला रखते हुए ढंक दें। पनीर क्यूब्स में छेद करते हुए ऊपर से दूघ व केसर के मिश्रण को डालें। जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तब चावल को सर्विग डिश में निकालें और फ्राइड काजू से गार्निश करें।

Monday, February 28, 2011

स्पाइसी बीन स्प्राउट सैलेड

सामग्री: 4 कप मिक्स्ड बीन स्प्राउट्स (मिले-जुले अंकुरित बींस)




बीन स्प्राउट सॉस बनाने के लिए:



3 टेबल स्पून व्हाइट विनेगर, 1 टेबल स्पून चीनी, 2 टेबल स्पून हॉट चिली गार्लिक सॉस, 1/2 टी स्पून तिल का तेल, स्वादानुसार नमक, 1/2 टी स्पून कटी हुई अदरक।



विधि:



अंकुरित बींस को पानी निकालकर एक बोल में डालें। अब एक बडे कप में विनेगर और चीनी मिलाएं। जब चीनी घुल जाए तब बची हुई अन्य सामग्री डालकर अच्छी तरह चलाएं। एक तरफ रख दें। बीस मिनट बाद इस सॉस को अंकुरित बींस पर पलट दें। अच्छी तरह चलाकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा-ठंडा सर्व करें।



पूजा त्रिपाठी, वसुंधरा, गाजियाबाद



बीन स्प्राउट सैलेड



सामग्री:



2 टेबल स्पून साइडर विनेगर, 2 टेबल स्पून तिल, 1 टी स्पून तिल का तेल, 1 कटी हुई हरी मिर्च, 1/2 टी स्पून कटी हुई अदरक, 1/2 कप कसी हुई चुकंदर, 1 कप ताजी अंकुरित बीन, स्वादानुसार नमक।



विधि:



एक पैन में तिल डालकर कुछ देर भूनें। फिर अलग कर लें। अब एक बोल में सभी सामग्री एक साथ मिलाएं। ऊपर से तिल डालकर सर्व करें।



चारू विनोद, कृष्णा नगर, लखनऊ



अंकुरित मूंग व चुकंदर सैलेड



सामग्री:



1 कप अंकुरित मूंग, 1/2 कप अंकुरित मेथी दाना, 1/2 कप कटा हुआ टमाटर, 1/2 ब्लैंच किया और कसा हुआ चुकंदर, 1/2 नीबू का रस, 1-2 कटी हुई हरी मिर्च, 1 टेबल स्पून कटी हुई हरी धनिया, सैलेड ड्रेसिंग 1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1/2 टी स्पून भुना और पिसा हुआ जीरा, 1/2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई अदरक, 1 टी स्पून चीनी, 1 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल।



विधि:



सैलेड ड्रेसिंग की सभी सामग्री एक साथ मिलाकर एक तरफ रख दें। अब एक सॉसपैन में 1/4 कप पानी व नमक मिलाकर स्प्राउट्स डालें और एक उबाल दें। आंच से उतार कर पैन को 3-4 मिनट तक ढंककर रख दें। फिर पानी निकालकर ठंडा करें। ठंडा होने पर ड्रेसिंग मिलाएं। फिर शेष अन्य सामग्री मिलाकर सर्विग बोल में रखें। हरी धनिया और मिर्च से सजाकर सर्व करें।