Showing posts with label shake. Show all posts
Showing posts with label shake. Show all posts

Wednesday, June 29, 2011

डेट बनाना शेक

विधि :




गर्म दूध में खजूर को पन्द्रह मिनट तक भीगने दें, बीच में से गुठली निकाल लें। फिर ब्लेंडर में दूध, चीनी, केले और भीगी हुई खजूर डाल दें।



बर्फ डालकर अच्छी तरह मिक्स करें, ठंडा डेट बनाना शेक सर्व करें।





सामग्री :



1/4 कप खजूर, आधा केला, 1 कप दूध, 4 से 5 आइस क्यूब।



कितने लोगों के लिए : 1





विधि :दूध, केले, आइसक्रीम और चीनी को ब्लैंडर में डालकर फेंट लें।




सर्रि्वग के लिए:



एक गिलास में बनाना शेक डालकर ऊपर से स्कूप से आइसक्रीम डाल दें, उसके ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट रखकर तुरन्त सर्व करें।





सामग्री :



1-1/2 गिलास ठंडा दूध, 1 केला, 3 स्कूप फ्रेंच वेनिला आइसक्रीम, 5-6 काजू, 5-6 बादाम, 2 टे.स्पून चीनी।



कितने लोगों के लिए : 4



Thursday, June 9, 2011

तरबूज वनीला जॉय

तरबूज का गूदा-1.5 किलोग्राम, वनीला आइसक्रीम-3 बड़े कप, कटा पिस्ता- 2 छोटे चम्मच, ग्लूकोज पाउडर -3 बड़े चम्मच, नीबू का रस- 1 बड़ा चम्मच, कुटी बर्फ - 2 कप








यूं बनाएं



तरबूज के बीज निकालकर मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर छलनी से छान लें। इसमें ग्लूकोज, नीबू का रस और कुटी बर्फ डालकर एक बार फिर मिक्सी में घुमा दें, मिश्रण को गिलासों में डालकर ऊपर से आधा कप वनीला आइसक्रीम डालें। कटा पिस्ता बुरक कर सर्व करें।



Monday, May 2, 2011

मेलन - मिंट

1 किलोग्राम - तरबूज




50 ग्राम - पोदीना पत्ते



1/2 छोटा चम्मच - काला नमक,



कालीमिर्च पिसी



और भुना पिसा जीरा



1 छोटा चम्मच - जलजीरा पाउडर



1 बड़ा चम्मच - चीनी



1/2 नींबू का रस







यूं बनाएं



तरबूज के छिलके और बीज हटाकर टुकड़े काट लेें। पोदीने के पत्ते धोकर तरबूज के साथ पीसें और छान ले। चीनी, नमक, मसाले और नीबू का रस मिलाएं। आवश्यकतानुसार बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा पेय सर्व करें।।

पपैया पाइनेपल फ ीस्ट

2-2 कटोरी - पपीता और




अनन्नास के टुकडे



1 गिलास - दूध



2 बडे चम्मच - चीनी



1/4 छोटा चम्मच - इलायची पाउडर



आवश्यकतानुसार - बर्फ







यूं बनाएं



पपीता, अनन्नास के टुकडे, दूध, चीनी और इलायची पाउडर को एक साथ मिलाकर मिक्सी में पीसे और कुटी हुई बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।