Showing posts with label नाश्ता. Show all posts
Showing posts with label नाश्ता. Show all posts

Monday, February 28, 2011

वेज स्प्राउट्स स्प्रिंग रोल

सामग्री-


100 मैदा, 50 ग्राम कॉर्नफ्लोर, 1/2 कप स्प्राउट्स (अंकुरित दालें), 1 प्याज (बारीक कटी हुई), 2 टे.स्पून शिमला मिर्च (लंबी-पतली कटी हुई), 2 टे.स्पून पत्तागोभी (कसी हुई), 1 टे.स्पून हरा प्याज कटा हुआ, 1/2 टी स्पून सोया सॉस, नमक और मिर्च स्वादानुसार, 1 टे.स्पून तेल।



विधि-

एक पैन में तेल डालकर गर्म करें व प्याज डालकर भूनें। फिर स्प्राउट्स, सब्जियां डालकर हलका पकाएं और फिर नमक, मिर्च डालकर चलाएं। उतारने से पहले सोया सॉस डालें।

अब एक बाउल में मैदा व कॉर्नफ्लोर को मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। फिर नॉनस्टिक पैन में हलका तेल लगाकर घोल को चीले की तरह फैलाएं। दोनों ओर से सेंक कर बीच में पकी हुई सब्जियां भरें और रोल करके चिली सॉस के साथ सर्व करें।