Monday, May 2, 2011

मेलन - मिंट

1 किलोग्राम - तरबूज




50 ग्राम - पोदीना पत्ते



1/2 छोटा चम्मच - काला नमक,



कालीमिर्च पिसी



और भुना पिसा जीरा



1 छोटा चम्मच - जलजीरा पाउडर



1 बड़ा चम्मच - चीनी



1/2 नींबू का रस







यूं बनाएं



तरबूज के छिलके और बीज हटाकर टुकड़े काट लेें। पोदीने के पत्ते धोकर तरबूज के साथ पीसें और छान ले। चीनी, नमक, मसाले और नीबू का रस मिलाएं। आवश्यकतानुसार बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा पेय सर्व करें।।

पपैया पाइनेपल फ ीस्ट

2-2 कटोरी - पपीता और




अनन्नास के टुकडे



1 गिलास - दूध



2 बडे चम्मच - चीनी



1/4 छोटा चम्मच - इलायची पाउडर



आवश्यकतानुसार - बर्फ







यूं बनाएं



पपीता, अनन्नास के टुकडे, दूध, चीनी और इलायची पाउडर को एक साथ मिलाकर मिक्सी में पीसे और कुटी हुई बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Monday, March 28, 2011

चिली पनीर पकौड़ा

क्या चाहिए - 250 ग्राम पनीर(चौकोर टुकड़ों में कटा), 2 हरी मिर्च कटी हुई, 1/4 कप कॉर्न फ्लोर, नमक स्वादानुसार, एक टीस्पून अदरक पेस्ट, तेल तलने के लिए, 1/2 कप दूध।


कैसे बनाएं - सबसे पहले दूध और कॉर्न फ्लोर को मिलाकर गाढ़ा मिक्सचर बनाएं। इसमें अदरक, मिर्च और नमक डालें। पनीर के चौकोर टुकड़ों को दूध और कॉर्नफ्लोर के मिश्रण में डिप करें। कड़ाही में तेल गर्म करें और डिप किए हुए पनीर के टुकड़ों को डीप फ्राई करें। गर्म-गर्म पकौडे़ चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

केसर भात

सामग्री : एक कप बासमती चावल, 1/4 टी स्पून केसर, एक तेजपत्ता, दो इंच दालचीनी का टुकड़ा, 4 छोटी इलायची, पनीर के 15-20 छोटे पीस, 1/3 कप किशमिश, 10 काजू, गर्म दूघ, दो चम्मच घी, नमक स्वादानुसार।


तैयारी : चावल पानी में आघे घंटे भिगोकर रखें। केसर को गर्म दूघ में गहरा ऑरेंज-यलो कलर आने तक डालकर रखें। विघि : फ्राई पेन में सुनहरे होने तक काजू फ्राई करें और उसे निकालकर अलग रख दें। पनीर के टुकड़ों को सुनहरा होने तक तलें। कुकर में घी डालकर तेजपत्ता, दालचीनी और इलायची का तड़का दें। अब इसमें चावल मिलाएं और नमक डालें। इसके बाद गर्म पानी मिलाएं और उबाल आने पर उसमें किशमिश डाल दें। आंच कम कर कुकर को थोड़ा खुला रखते हुए ढंक दें। पनीर क्यूब्स में छेद करते हुए ऊपर से दूघ व केसर के मिश्रण को डालें। जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तब चावल को सर्विग डिश में निकालें और फ्राइड काजू से गार्निश करें।

Monday, February 28, 2011

स्पाइसी बीन स्प्राउट सैलेड

सामग्री: 4 कप मिक्स्ड बीन स्प्राउट्स (मिले-जुले अंकुरित बींस)




बीन स्प्राउट सॉस बनाने के लिए:



3 टेबल स्पून व्हाइट विनेगर, 1 टेबल स्पून चीनी, 2 टेबल स्पून हॉट चिली गार्लिक सॉस, 1/2 टी स्पून तिल का तेल, स्वादानुसार नमक, 1/2 टी स्पून कटी हुई अदरक।



विधि:



अंकुरित बींस को पानी निकालकर एक बोल में डालें। अब एक बडे कप में विनेगर और चीनी मिलाएं। जब चीनी घुल जाए तब बची हुई अन्य सामग्री डालकर अच्छी तरह चलाएं। एक तरफ रख दें। बीस मिनट बाद इस सॉस को अंकुरित बींस पर पलट दें। अच्छी तरह चलाकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा-ठंडा सर्व करें।



पूजा त्रिपाठी, वसुंधरा, गाजियाबाद



बीन स्प्राउट सैलेड



सामग्री:



2 टेबल स्पून साइडर विनेगर, 2 टेबल स्पून तिल, 1 टी स्पून तिल का तेल, 1 कटी हुई हरी मिर्च, 1/2 टी स्पून कटी हुई अदरक, 1/2 कप कसी हुई चुकंदर, 1 कप ताजी अंकुरित बीन, स्वादानुसार नमक।



विधि:



एक पैन में तिल डालकर कुछ देर भूनें। फिर अलग कर लें। अब एक बोल में सभी सामग्री एक साथ मिलाएं। ऊपर से तिल डालकर सर्व करें।



चारू विनोद, कृष्णा नगर, लखनऊ



अंकुरित मूंग व चुकंदर सैलेड



सामग्री:



1 कप अंकुरित मूंग, 1/2 कप अंकुरित मेथी दाना, 1/2 कप कटा हुआ टमाटर, 1/2 ब्लैंच किया और कसा हुआ चुकंदर, 1/2 नीबू का रस, 1-2 कटी हुई हरी मिर्च, 1 टेबल स्पून कटी हुई हरी धनिया, सैलेड ड्रेसिंग 1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1/2 टी स्पून भुना और पिसा हुआ जीरा, 1/2 टेबल स्पून बारीक कटी हुई अदरक, 1 टी स्पून चीनी, 1 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल।



विधि:



सैलेड ड्रेसिंग की सभी सामग्री एक साथ मिलाकर एक तरफ रख दें। अब एक सॉसपैन में 1/4 कप पानी व नमक मिलाकर स्प्राउट्स डालें और एक उबाल दें। आंच से उतार कर पैन को 3-4 मिनट तक ढंककर रख दें। फिर पानी निकालकर ठंडा करें। ठंडा होने पर ड्रेसिंग मिलाएं। फिर शेष अन्य सामग्री मिलाकर सर्विग बोल में रखें। हरी धनिया और मिर्च से सजाकर सर्व करें।