Thursday, September 23, 2010

चीज बॉल करी

चीज बॉल करी
चीज बॉल के लिए
पनीर-100 ग्राम, चीज क्यूब-2, कसी मिर्च- आधा चम्मच, कॅार्नफ्लोर-2 चम्मच, काजू-किशमिश- 1 चम्मच, नमक- स्वादानुसार।
ग्रेवी के लिए
टमाटर-3, हरीमिर्च-1, घी-2 बड़े चम्मच, जीरा -आधा चम्मच, हल्दी- आधा चम्मच, धनिया पाउडर-1 चम्मच, काजू-15-20, मलाई-आधा कटोरी, गरम मसाला- चौथाई चम्मच, नमक और लाल मिर्च- स्वादानुसार, अदरक-1 छोटा टुकड़ा।

यूं बनाएं
चीज और पनीर को कद्दूकस करके उसमें नमक और कालीमिर्च मिला दें। कॉर्नफ्लोर को पानी में घोल लें। अब चीज-पनीर मिश्रण के गोले बनाएं। बीच में काजू के टुकड़े और किशमिश रखें। गोलों को कॉर्नफ्लोर में लपेटकर फ्रिज में 10 मिनट के लिए रखें। फिर तल लें।
ग्रेवी बनाने के लिए काजुओं को भिगोकर पीसकर पेस्ट बना लें। टमाटर, अदरक और हरीमिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें। मलाई को भी मिक्सी में फेट लें। कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और जीरा डालें। टमाटर का पेस्ट डालकर भूनें। फिर काजू और मलाई डालकर दुबारा भूनें। मसाले डालें और घी छोड़ने तक पकाएं। अब इसमें चीज बॉल डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। चीज बॉल करी तैयार है।

वेज मंचूरियन

चाहिए
पत्तागोभी (कसी हुई)- 1 कप, गाजर (कसी हुई)- 1 कप, फूलगोभी (कसी हुई)-1 कप, हरा प्याज (बारीक कटा)-1, हरी मिर्च-2, लहसुन- 3-4 टुकड़े, कॉर्नफ्लोर- 2 बड़े चम्मच, तेल-तलने के लिए, सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच, चीनी- 1 चम्मच, अजीनोमोटो- चुटकीभर, नमक- स्वादानुसार, तेल- 2 बड़े चम्मच, सफेद मिर्च पाउडर- 1 चम्मच।

यूं बनाएं
कसी पत्तागोभी, गाजर, फूलगोभी को कद्दूकस करें, इसका पानी निकालकर मिला लें। इन्हें एक कटोरे में लेकर नमक, कॉर्नफ्लोर और बारीक कटी 1 हरीमिर्च मिलाएं। इस मिश्रण के छोटे गोले बनाएं और कड़ाही में तेल गर्म कर इन गोलों को सुनहरे भूरे होने तक तलें। इन्हें रख दें। ग्रेवी के लिए एक पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालें। तेल गर्म कर उसमें लहसुन, हरीमिर्च और हरा प्याज डालकर भूनें। इसमें पानी, नमक, सफेद मिर्च पाउडर, अजीनोमोटो, चीनी और सोया सॉस डालकर एक उबाल ले लें। ठंडे पानी में 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर घोलकर इसमें डालें और हिलाएं। तली बॉल्स को ग्रेवी में डालें। 3-4 मिनट पकाएंं।

Friday, April 23, 2010

छोले मसाला (Chana Masala Recipe - Chole Masala Recipe)

छोले मसाला (chole masala) सफेद चने यानी काबुली चने से बनाये जाते हैं. ये बहुत ही स्वादिष्ट और पोष्टिक होते हैं. छोले में प्रोटीन्स काफी मात्रा में मिलते हैं.

चना मसाला (Chana Masala) छोले भटूरे के साथ तो खाये जाते ही हैं, चावल, रोटी, नान या परांठा किसी के साथ भी खा सकते हैं तो आईये आज हम छोले (Chola Masala) बनायेंगे.

आवश्यक सामग्री
चार लोगों के लिये. बनाने. में करीब 20 मिनिट लग जायेंगे.

•सफेद चना ( काबुली चना) - एक कटोरी या 150 ग्राम
•खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
•टी बैग - 1 ( टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेड और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें )
•टमाटर - 3-4 मीडियम साइज
•हरी मिर्च – 3-4
•अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
•रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
•जीरा - आधा छोटी चम्मच
•अनार दाना - आधा छोटी चम्मच
•धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
•लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
•गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
•नमक - स्वादानुसार
•हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि
चनों को रात भर पानी में भीगने रख दें.

चनों को धो कर कुकर में भरें, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दें, और टी बैग भी डाल दें. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दें. कुकर में सीटी आने के बाद गैस सिम कर दें और 5 मिनिट तक पकने दें. अब गैस बन्द कर दें और प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दें.

अब मसाला तैयार कर लेते हैं. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. जीरा डाल दें. जीरा भुनने के बाद अनारदाना डालें और धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें. चमचे से चलायें और टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण डाल दें. जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. एक कटोरी पानी डाल दें. एक उबाली आ जाने दें.

पहले से उबाले हुये चनों को इस मसाले की तरी में मिला दीजिये. अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हों तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लें और 2 - 3 मिनिट पका लें. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दे. आपके छोले (Chana Masala - Chole Masala ) तैयार हैं.

छोलों को बाउल मे निकाले और हरे धनियाँ ऊपर से डाल कर सजा दीजिये. गरमा गरम छोले को चपाती, पराठा या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

नोट
यदि आप प्याज पसन्द करते है, तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज बारीक कतर कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और उपरोक्त विधि के अनुसार छोले बनालें.
अनार दाना न होने पर एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर प्रयोग करें.