Thursday, June 9, 2011

ऑरेंज कर्ड फज


ताजा दही- 400 ग्राम, संतरे का गूदा-1 कप, पिसी हुई चीनी- 200 ग्राम, पीला रंग- 5-6 बूंद, कुटी बर्फ- 2 कप, कटा पिस्ता- 2 छोटे चम्मच, गुलाबजल- 1 छोटा चम्मच




यूं बनाएं



दही, पिसी हुई चीनी, पीला रंग, गुलाबजल, कुटी बर्फ और थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें 1 कप संतरे का गूदा डालकर थोड़ा और फेटें। मिश्रण गिलासों में डालें, ऊपर से थोड़ा-थोड़ा संतरे का गूदा और कटा पिस्ता बुरक कर सर्व करें।

डेट्स डिलाइट -खजूर

खजूर- 5-7, दही-एक कप, शहद-दो बडे चम्मच, जायफल- एक चुटकी




यूं बनाएं



खजूर में पानी डालकर तीन-चार घंटे भीगने दें। नरम होने पर इसकी गुठली निकालकर इसे मिक्सी में महीन पीस लें। अब इसमें ठंडा दही, शहद और जायफल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार खजूरी स्मूदी को कटे खजूर से सजाएं और एकदम चिल्ड सर्व करे।



रॉयल रेड--टमाटर, गाजर

ताजा लाल टमाटर-3 से 4, गाजर- 1, नीबू का रस और ताजा पुदीना-2-2 छोटे चम्मच, नमक और कालीमिर्च -स्वादानुसार।




यूं बनाएं



टमाटर, गाजर और पोदीने को काट कर एक-दो घंटे के लिए फ्रीजर में रख कर खूब ठंडा होने पर इसे मिक्सी में डालकर ग्राइंड करें। अब इसमें नीबू का रस, नमक और कालीमिर्च मिलाएं तथा पुदीना पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।



Monday, May 2, 2011

मेलन - मिंट

1 किलोग्राम - तरबूज




50 ग्राम - पोदीना पत्ते



1/2 छोटा चम्मच - काला नमक,



कालीमिर्च पिसी



और भुना पिसा जीरा



1 छोटा चम्मच - जलजीरा पाउडर



1 बड़ा चम्मच - चीनी



1/2 नींबू का रस







यूं बनाएं



तरबूज के छिलके और बीज हटाकर टुकड़े काट लेें। पोदीने के पत्ते धोकर तरबूज के साथ पीसें और छान ले। चीनी, नमक, मसाले और नीबू का रस मिलाएं। आवश्यकतानुसार बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा पेय सर्व करें।।

पपैया पाइनेपल फ ीस्ट

2-2 कटोरी - पपीता और




अनन्नास के टुकडे



1 गिलास - दूध



2 बडे चम्मच - चीनी



1/4 छोटा चम्मच - इलायची पाउडर



आवश्यकतानुसार - बर्फ







यूं बनाएं



पपीता, अनन्नास के टुकडे, दूध, चीनी और इलायची पाउडर को एक साथ मिलाकर मिक्सी में पीसे और कुटी हुई बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।