Thursday, October 21, 2010

गर्मा-गर्म डोसा

दावत . क्या चाहिए-

डोसे के लिए- 2 कप उड़द दाल, 2 कप अरहर दाल, 2 कप चना दाल, 3 कप चावल, स्वादानुसार नमक और 2-3 सूखी लाल मिर्च। मसाले के लिए- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 3-4 बड़े उबले मैश किए आलू, 1 कप बारीक कटा प्याज, 2 कप उबले हुए मटर, 3-4 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट, 1-1 छोटा चम्मच राई, चने की दाल, उड़द की दाल और 6-7 कढ़ी पत्ते।

ऐसे बनाएं-

मसाला बनाने के लिए- कड़ाही में 3 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें हल्दी, सरसों, उड़द दाल, चना दाल डाल दें। इसे धीमी आंच पर पांच मिनट तक पकाएं। इसमें प्याÊा डालकर सुनहरा होने तक पकाएं। अब बची हुई सामग्री मिला लें। डोसे के भरावन के लिए मसाला तैयार है।


क्या चाहिए- 1 कटोरी चावल, 1/२ कटोरी उड़द दाल, 1/2 कटोरी पालक प्यूरी, 1/2 कटोरी टमाटर प्यूरी, थोड़ा-सा बारीक कटा हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च व अदरक, स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार तेल।

ऐसे बनाएं- चावल एवं दाल को अलग-अलग 7 से 8 घंटे के लिए भिगोकर रखें। इसका पानी निथारकर मिक्सी की सहायता से बारीक पेस्ट बना लें। चावल व दाल के पेस्ट को मिलाकर एकसार करें। तैयार मिश्रण को तीन बराबर भागों में बांट लें। एक हिस्से में पालक प्यूरी और दूसरे हिस्से में टमाटर प्यूरी मिला लें।

तीसरे हिस्से को सफेद ही रहने दें। तीनों हिस्सों में आवश्यकतानुसार अदरक-मिर्च का पेस्ट व नमक डालकर एकसार करें। चिकनाई लगे गर्म तवे पर सबसे पहले सफेद, फिर लाल और अंत में हरा घोल फैलाएं। किनारों से थोड़ा-सा तेल डालकर डोसे सेक लें। गर्मा-गर्म डोसे को नारियल चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। - ज्योति सराफ. भोपाल. मध्यप्रदेश

क्या चाहिए-

1 कप उड़द की दाल, 32 (साढ़े तीन) कप चावल का आटा, २ कप पोहा, स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार काजू व पिस्ता, 7-10 कढ़ी पत्ते।

ऐसे बनाएं-

उड़द दाल व पोहा मिलाकर ४-५ घंटे के लिए भिगो दें। पानी निथारकर मिक्सी की सहायता से बारीक पीस लें। इस पेस्ट में चावल का आटा व शेष सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर डोसे का घोल तैयार करें। चिकनाई लगे गर्म तवे पर घोल फैलाकर डोसा सेक लें। काजू, पिस्ता और कढ़ी पत्ते से सजाकर गर्मा-गर्म डोसा नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

Saturday, October 2, 2010

QUAKER OATS UTTAPPAM

These thick South Indian pancakes can be prepared without having to wait for the batter to ferment. The eno take care of the lightness without fermentation.

Cooking Time: 3-4 Minutes
Serves 3-4



INGREDIENTS
1 cup oats, ½ cup semolina (suji)

½-¾ cup water

½ tsp salt, ¼ tsp asafoetida (hing) powder

¼ tsp eno fruit salt

TOPPING
½ cup grated paneer

1-2 green chillies - chopped

a few curry leaves - chopped

1 onion - chopped, 1 tomato - chopped

¼ cup peas - boiled, ¼ cup cabbage - chopped

¼ tsp black pepper powder, salt to taste

HOW TO COOK?
Except eno mix all ingredients of the batter together.
Add enough water (½-¾ cup approx.) to the batter to get a thick pouring consistency. Beat well. Keep the batter aside for ½ hour. Mash well to get a binding batter.
At the time of preparing uttappam, add eno and mix well.
Mix all ingredients of the topping together. Keep aside.
Heat a non stick tawa. Put 1 tsp of oil on it and then wipe with a potato or onion cut into half.
Mix the batter well. Keeping the gas on low flame, pour 1 small karchhi (2 tbsp) of batter on it. Spread the batter a little with the back of the karchhi, keeping it slightly thick.
Sprinkle a little topping on each. Press the topping a little with a potato masher or spoon. Keep on low heat for a minute. After the edges turn golden and the underside is cooked, turn the side carefully.
Remove from tawa after the other side also gets cooked and the onions turn a little brown. Serve hot.

Thursday, September 23, 2010

चीज बॉल करी

चीज बॉल करी
चीज बॉल के लिए
पनीर-100 ग्राम, चीज क्यूब-2, कसी मिर्च- आधा चम्मच, कॅार्नफ्लोर-2 चम्मच, काजू-किशमिश- 1 चम्मच, नमक- स्वादानुसार।
ग्रेवी के लिए
टमाटर-3, हरीमिर्च-1, घी-2 बड़े चम्मच, जीरा -आधा चम्मच, हल्दी- आधा चम्मच, धनिया पाउडर-1 चम्मच, काजू-15-20, मलाई-आधा कटोरी, गरम मसाला- चौथाई चम्मच, नमक और लाल मिर्च- स्वादानुसार, अदरक-1 छोटा टुकड़ा।

यूं बनाएं
चीज और पनीर को कद्दूकस करके उसमें नमक और कालीमिर्च मिला दें। कॉर्नफ्लोर को पानी में घोल लें। अब चीज-पनीर मिश्रण के गोले बनाएं। बीच में काजू के टुकड़े और किशमिश रखें। गोलों को कॉर्नफ्लोर में लपेटकर फ्रिज में 10 मिनट के लिए रखें। फिर तल लें।
ग्रेवी बनाने के लिए काजुओं को भिगोकर पीसकर पेस्ट बना लें। टमाटर, अदरक और हरीमिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें। मलाई को भी मिक्सी में फेट लें। कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और जीरा डालें। टमाटर का पेस्ट डालकर भूनें। फिर काजू और मलाई डालकर दुबारा भूनें। मसाले डालें और घी छोड़ने तक पकाएं। अब इसमें चीज बॉल डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। चीज बॉल करी तैयार है।

वेज मंचूरियन

चाहिए
पत्तागोभी (कसी हुई)- 1 कप, गाजर (कसी हुई)- 1 कप, फूलगोभी (कसी हुई)-1 कप, हरा प्याज (बारीक कटा)-1, हरी मिर्च-2, लहसुन- 3-4 टुकड़े, कॉर्नफ्लोर- 2 बड़े चम्मच, तेल-तलने के लिए, सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच, चीनी- 1 चम्मच, अजीनोमोटो- चुटकीभर, नमक- स्वादानुसार, तेल- 2 बड़े चम्मच, सफेद मिर्च पाउडर- 1 चम्मच।

यूं बनाएं
कसी पत्तागोभी, गाजर, फूलगोभी को कद्दूकस करें, इसका पानी निकालकर मिला लें। इन्हें एक कटोरे में लेकर नमक, कॉर्नफ्लोर और बारीक कटी 1 हरीमिर्च मिलाएं। इस मिश्रण के छोटे गोले बनाएं और कड़ाही में तेल गर्म कर इन गोलों को सुनहरे भूरे होने तक तलें। इन्हें रख दें। ग्रेवी के लिए एक पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालें। तेल गर्म कर उसमें लहसुन, हरीमिर्च और हरा प्याज डालकर भूनें। इसमें पानी, नमक, सफेद मिर्च पाउडर, अजीनोमोटो, चीनी और सोया सॉस डालकर एक उबाल ले लें। ठंडे पानी में 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर घोलकर इसमें डालें और हिलाएं। तली बॉल्स को ग्रेवी में डालें। 3-4 मिनट पकाएंं।